'संस्था को ब्लैक लिस्ट कर किसानों को दिलाया जाए न्याय'
जागरण संवाददाता महोबा किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला कांग्रेस सेवादल
जागरण संवाददाता, महोबा : किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला कांग्रेस सेवादल ने मुख्य सचिव को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कहा, दलहन (चना) क्रय केंद्र विशिष्ट मंडी सूपा में किसानों को परेशान किया जा रहा है। दलहन क्रय केंद्र संस्था के सदस्यों द्वारा किसानों का माल नहीं खरीदा जा रहा है। ऐसे में संस्था को ब्लैक लिस्ट कर किसानों को न्याय दिलाया जाए।
पीसीयू की ओर से नामित संस्था अत्री एग्रीकल्चर कोआपरेटिव सोसाइटी झांसी जो मंडी क्रय केंद्र का संचालन कर रही है। इस पर भ्रष्टाचार के आरोप है। इसकी जांच कराकर संस्था को ब्लैक लिस्ट कर कानूनी कार्रवाई की जाए। मांग की गई है कि उपयुक्त बिंदुओं को देखते किसानों को न्याय दिलाया जाए। इस दौरान फूलचंद्र त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री उप्र कांग्रेस कमेटी मनोज तिवारी, अधिवक्ता भारत विशाल शुक्ला, संजय वर्मा, अधिवक्ता सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।