जाम और अन्ना मवेशी अब शहर की पहचान
जागरण संवाददाता, महोबा : सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े हुए वाहन और अन्ना मवेशियों का जमाव
जागरण संवाददाता, महोबा : सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े हुए वाहन और अन्ना मवेशियों का जमावड़ा ही अब शहर की पहचान बन गया है। ऐसा नहीं है कि शहर के जिम्मेदार अधिकारियों को यह दशा दिखती नहीं, बल्कि सच्चाई यह है कि जैसे वह इन समस्याओं को ठीक ही नहीं करना चाहते। शायद इसीलिए इस जटिल समस्या के निदान के लिए अब तक कोई प्रयास भी नहीं किया गया।
पुलिस यदा कदा अभियान तो चलाती है लेकिन इसके खत्म होते ही फिर वही स्थिति हो जाती है। हाल यह है कि शहर की मुख्य सड़कें, सड़कें कम पार्किग स्टैंड अधिक जान पड़ती हैं।
शहर की सड़कें वैसे भी संकरी हैं, उस पर लोग अपने चार पहिया वाहन सड़क के बीचोबीच डिवाइडर पर खड़ा कर देते हैं। इससे एक बार शुरू हुआ जाम घंटो लगा रहता है। रही बची कसर अतिक्रमण पूरी कर देता है। इन्हें हटाने के लिए पुलिस ने अभी हाल ही में अभियान चलाया था, लेनिक अब फिर से हालत उसी ढर्रे पर है। मॉनीट¨रग से बन सकती है बात
वरिष्ठ अधिवक्ता सुखनंदन ¨सह यादव व समाजसेवी केसी खरे बताते हैं कि समस्या के निराकरण के लिए समय-समय पर मॉनीट¨रग हो और लगातार हिदायत दी जाए तभी व्यवस्था पटरी पर आ सकती है। साथ ही औचक कार्रवाई भी जरूरी है, जिससे लोगों को सबक मिलता रहे। यहां बन गए अवैध पार्किंग स्टैंड
1. आल्हा चौक - आल्हा चौक से लेकर विधायक आवास तक।
2. नेहरू इंटर कालेज से विद्या मंदिर के पास तक।
3. ऊदल चौक से मुख्य बाजार।
4. परमानंद तिराहा से बाईपास रोड।
समय-समय पर हिदायत दी जाती है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त कराई जाएगी।
- राजू ¨सह, टीएसआई