सब्जी मंडी में घुसा सियार, हमले में दो जख्मी
जासं महोबा शहर में आबादी क्षेत्र के बाहर स्थित थोक सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह एक सियार अ
जासं, महोबा : शहर में आबादी क्षेत्र के बाहर स्थित थोक सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह एक सियार आ गया। सियार के हमले से दो लोग घायल हो गए। सब्जी विक्रेताओं और अन्य लोगों ने लाठी डंडा और पत्थरों से हमला कर सियार को मार डाला।
शहर के बाहर अस्थाई रूप से थोक सब्जी मंडी संचालित कराई जा रही है। मंडी के आसपास जंगल फैला होने से यहां अक्सर जंगली जानवर आ जाते हैं। गुरुवार को एक सियार के मंडी में आ जाने से दहशत फैल गई। व्यापारी और ग्राहक जान बचाकर भागने लगे। तभी सियार ने मुख्यालय निवासी व्यापारी 30 वर्षीय संजू और ग्राहक ग्राम तिदौली निवासी 40 वर्षीय रम्मू साहू पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद सियार जहां रास्ता मिला उस ओर भगाने लगा। कुछ साहसी लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए लाठी डंडों और पत्थरों से जंगली जानवर पर हमला कर उसे मार डाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजू की मरहम पट्टी क बाद छुट्टी कर दी गई और रम्मू को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।