सब्जी भरा पतीला गिरने से झुलसी मासूम
जासं महोबा मध्य प्रदेश के ग्राम रामूपुरा निवासी ओमप्रकाश की दो वर्षीय पुत्री सुहानी शुक्रवार
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 04:42 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 04:42 PM (IST)
जासं, महोबा: मध्य प्रदेश के ग्राम रामूपुरा निवासी ओमप्रकाश की दो वर्षीय पुत्री सुहानी शुक्रवार की सुबह घर में खेल रही थी। खेलते खेलते वह सब्जी भरे पतीले के पास पहुंची और पतीला जैसे ही उठाया तो वह उसी के ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डा. नरेंद्र राजपूत ने बताया कि बच्ची करीब 20 प्रतिशत जली है और उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें