कानून के साथ दी शासन की योजनाओं की जानकारी
जागरण संवाददाता, महोबा : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शहर के एक गेस्ट हाउस में ि
जागरण संवाददाता, महोबा : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शहर के एक गेस्ट हाउस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला जज अल्ला रक्खे खां ने मौजूद लोगों को जरूरी जानकारी दी। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कानून और योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रदत्त प्रशासनिक एवं विधिक सुविधाओं तथा उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। वहीं रोजाना प्रयोग में आने वाले छोटे-छोटे कानूनों, शासन द्वारा संचालित योजनाओं तथा लोक अदालत की जानकारी दी गई। जनपद न्यायाधीश अल्ला रक्खे खां के साथ ही अन्य न्यायिक अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। एडीजे एफटीसी सुरेंद्र नाथ, प्राधिकरण के सचिव रमाकांत प्रसाद, सिविल जज सीडि. एफटीसी सत्यपाल ¨सह, मानसिक रोग विशेष डा. आदित्य वर्मा, सीएमओ डा. सुमन, कल्पना खरे, अर¨वद खरे, महेंद्र कुमार, अधिवक्ता केशव चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन विश्वनाथ त्रिपाठी ने किया।