Move to Jagran APP

विसर्जित हुई गणेश उत्सव पंडाल में विराजी प्रतिमाएं

संवाद सूत्र कबरई: दस दिन तक विराजने के बाद गजानन अपने धाम चले। रविवार को लोगो ने अश्रुपूरित

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:12 PM (IST)
विसर्जित हुई गणेश उत्सव पंडाल में विराजी प्रतिमाएं
विसर्जित हुई गणेश उत्सव पंडाल में विराजी प्रतिमाएं

संवाद सूत्र कबरई: दस दिन तक विराजने के बाद गजानन अपने धाम चले। रविवार को लोगो ने अश्रुपूरित आंखों से उन्हें विदा किया। गणपति के विसर्जन जुलूस में हजारों लोगो ने शिरकत कर गणपति बप्पा मोरया के जय घोष से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया।

loksabha election banner

कस्बे में अध्यापक कालोनी व थाने के सामने गणपति स्थापना की गई थी। अध्यापक कालोनी में सत्येंद्र अग्निहोत्री, मनीष त्रिपाठी, ब्रजेन्द्र मिश्र, ओम, ऋषि आदि ने वही बाजार में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना के बाद विसर्जन की तैयारी की थी। एक दर्जन घोड़ों की नृत्य की थाप व युवाओं की टोली का डीजे की घुन पर डांस से आज हर तरफ उत्साह दिख रहा था। पूरे नगर के भ्रमण के बाद कबरई बांध में अपने बप्पा का विसर्जन कर लोग घर लौटे। कस्बे में व्यापारियों भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर विसर्जन जुलूस में शामिल रहे। नितिन त्रिपाठी, जय मिश्र,मनीष त्रिपाठी व युवा हिन्दू वाहिनी के सदस्यों ने नगर भ्रमण के दौरान व्यवस्था सम्भाली। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबन्द रही।

खन्ना सूत्र के अनुसार गणेश उत्सव के उपलक्ष में पीएनसी कंपनी खन्ना टोल प्लाजा के मैनेजर प्रवेंद्र ¨सह राठौर के द्वारा गणेश प्रतिमा का जुलूस निकाला गया। जुलूस टोल प्लाजा से होते हुए गुढ़ा मोड़ खन्ना कस्बा होते हुए चंद्रावल नदी में प्रतिमा का विसर्जित किया गया। जगह जगह प्रसाद का वितरण किया व विशाल भंडारे आयोजित हुआ। इसके साथ ही बेलाताल, कुलपहाड़ आदि में भी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.