सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 97 जोड़े
जागरण संवाददाता, महोबा: जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के बीच 9
जागरण संवाददाता, महोबा: जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के बीच 97 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा और वैवाहिक बंधन में बंधे। इसी में चार जोड़ों का निकाह पढ़वाया गया। जनपद का डाक बंगला मैदान में सैकड़ों लोग विवाह के साक्षी रहे और गणमान्य लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
शनिवार को डाक बंगला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन का साक्षी बना। इस अवसर पर कुल 97 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। इसी में चार जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। समारोह मंच पर बारी बारी से 11-11 जोड़ों को बैठा कर गणमान्य लोग आशीर्वाद दे रहे थे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि सभी जोड़ों में कन्या के खाते में 35000 रुपये नकद हस्तांतरित किया जाएगा। इसके अलावा प्रति जोड़े के हिसाब से 6 हजार रुपये मानक के अनुसार व्यवस्थाओं पर व्यय किया गया है। प्रत्येक जोड़ो को 10 हजार मूल्य का बिछिया, पायल, मोबाइल, कन्या के कपड़े, चुनरी आदि उपहार दिए गए। इसके अलावा कई समाज सेवियों ने भी अपनी तरफ से उपहार दिए। देर शाम तक परिसर में वैदिक मंत्र गूंजते रहे और जोड़ों ने परंपरानुसार गौरी गणेश के पूजन के साथ यज्ञ में आहुतियां देकर भांवरें लीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता रमेश यादव, एससीएसटी आयोग की सदस्य पुष्पा अनुरागी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, दीपाली तिवारी, डा. विभा पुरवार, ममता भदौरिया, उर्मिला राजपूत, रमेश यादव, शिवशंकर ¨सह, संदीप शुक्ला, राहुल अग्रवाल, सुभाष दीक्षित, दाऊ तिवारी, जिला बचत अधिकारी सीएल साहू, राम जी गुप्ता सहित जिला पंचायत सदस्य व कन्या तथा वर पक्ष के साथ आए लोग मौजूद रहे।