Move to Jagran APP

शादी से चार दिन पहले लड़की प्रेमी के साथ चली गई

संवाद सूत्र श्रीनगर (महोबा) थाना क्षेत्र के एक गांव में इच्छा के बगैर शादी नहीं होने पर युवती ने

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 08:43 PM (IST)
शादी से चार दिन पहले लड़की प्रेमी के साथ चली गई
शादी से चार दिन पहले लड़की प्रेमी के साथ चली गई

संवाद सूत्र, श्रीनगर (महोबा): थाना क्षेत्र के एक गांव में इच्छा के बगैर शादी नहीं होने पर युवती ने पुलिस से गुहार लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती व उसके प्रेमी को थाने ले गई। लड़की की जिद थी कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी। आखिर लंबी पंचायत के बाद भी कोई हल नहीं निकला तो लड़का-लड़की के स्वजन घर लौट गए। बाद में पुलिस ने लड़के के साथ लड़की को जाने दिया।

loksabha election banner

पिता ने अपनी पुत्री की शादी मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के एक गांव में तय की थी। शादी 24 जून को थी। घर में इसकी तैयारियां हो रही थीं। रविवार को अचानक लड़की ने पुलिस को फोन किया कि स्वजन उसकी शादी मर्जी के खिलाफ कर रहे हैं। वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है उसकी मदद कीजिए। श्रीनगर थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। स्वजन के साथ लड़की और उसके प्रेमी को भी थाने लगाया गया। यहां पूरा दिन दोनों पक्षों की पंचायत हुई। लड़का-लड़की दोनों पक्ष अलग-अलग जाति के होने के कारण शादी पर राजी नहीं थे। उधर लड़की अपनी जिद पर अड़ी थी। आखिर थक हार कर लड़की के स्वजन घर लौट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की पक्ष के लोग इस रिश्ते से राजी नहीं थे। लड़की अपने प्रेमी के साथ ही जाने पर अड़ी थी। आखिर उसे लड़के व उसके स्वजन के साथ भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.