सुबह से ही देवी मां के दर्शन को लगी लाइन
संवाद सूत्र (महोबा) पनवाड़ी: बड़ी माता मंदिर पनवाड़ी में हर साल की भांति इस साल भी नवरात्र म
संवाद सूत्र (महोबा) पनवाड़ी: बड़ी माता मंदिर पनवाड़ी में हर साल की भांति इस साल भी नवरात्र महोत्सव पर्व मनाया जा रहा है। बड़ी माता मंदिर को धूमधाम के साथ सजाया गया। माता को भोग लगाने के साथ उनकी आरती भी की गई। लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।
गुरुवार को सुबह चार बजे से ही महिलाओं का और पुरुषों का पूजा अर्चना करना शुरू हो गया। भक्तों के आने का क्रम देर रात बना रहा। माता रानी की आरती के समय भी लोगों की भीड़ रही। आरती के बाद मां को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। बड़ी माता मंदिर पनवाड़ी में हर साल छप्पन भोग का माता रानी को प्रसाद चढ़ाया जाता है। जय बड़ी माता मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल मंत्री राम लखन सोनी कोषाध्यक्ष शिवचरण दीक्षित, पंडित सुरेश तिवारी व सदस्य रमेश अग्रवाल, राजा दीक्षित, विक्रम यदुवंशी, गोलू दुबे, संतान ¨सह सिसोदिया, दीपक नारायण सोनी, नितिन सोनी, भरत सोनी समस्त कमेटी के सदस्य गण मां की सेवा में जुटे हुए हैं। मंदिर की सुरक्षा को लेकर पुरुष व महिला पुलिस काफी संख्या में तैनात है।