आंबेडकर पार्क में मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन
जागरण संवाददाता महोबा शहर के आंबेडकर पार्क में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:35 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : शहर के आंबेडकर पार्क में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य सेक्टर प्रभारी बुंदेलखंड मुकेश कुमार अहिरवार ने पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार व राजेंद्र सोलंकी ने भी अपने विचार रखे। यहां करीब 24 लोगों ने बसपा की सदस्यता ली। इस मौके पर जगदीश जाटव, सेक्टर प्रभारी चित्रकूट मंडल कमलेश वर्मा, डॉ. रामाधार राजपूत, शिवकुमार कुशवाहा, राजेंद्र सोलंकी, मो. रियाज राइन आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें