झोपड़ी में खाना बनाते समय किसान झुलसा
जागरण संवाददाता महोबा थाना महोबकंठ के ग्राम परावारी निवासी एक किसान खेत में बनी झोपड़
जागरण संवाददाता, महोबा : थाना महोबकंठ के ग्राम परावारी निवासी एक किसान खेत में बनी झोपड़ी में खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलस गया। पुत्र ने उसे बेलाताल पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ग्राम निवासी 50 वर्षीय शिवचरन रविवार की सुबह खेत में काम करने के लिए गए थे। उनकी पत्नी शकुंतला दूसरे खेत में थी और पुत्र मजदूरी करने गए थे। शिवचरन को भूख लगी तो वह खेत में बनी झोपड़ी में चूल्हा जलाकर खाना बनाने लगा। तभी चूल्हे की चिगारी से झोपड़ी में आग लग गई। किसान के पुत्र करन ने बताया कि उसके पिता खाना बनाते समय झुलस गए। जब वह खेत पहुंचा तो पिता खेत में बेसुध पड़े थे। पुत्र ने उन्हें बेलाताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर डा. केडी गुप्ता ने उपचार किया। डाक्टर ने बताया कि किसान 35 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।