आल्हा मंच पर ख्याल के स्वरों से दर्शकों का किया मनोरंजन
जागरण संवाददाता, महोबा: कजली मेले में दूसरे दिन भी भारी जनसैलाब उमड़ा। आल्हा मंच पर कलाक
जागरण संवाददाता, महोबा: कजली मेले में दूसरे दिन भी भारी जनसैलाब उमड़ा। आल्हा मंच पर कलाकारों ने ख्याल गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। ख्याल सुनकर दर्शक भी झूमते रहे। उधर मेले में लोगों ने खूब खरीदारी की। सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।
उत्तर भारत के मशहूर कजली मेले को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते है। मेले के दूसरे दिन मंगलवार को आल्हा मंच में तमूरा की धून पर ग्राम सालट के मथुरा प्रसाद चलो देख लो ओ मइया तुम कैसो ऊधम धारो ख्याल सुनाया। ग्राम गहरौली से आए ख्याल गायक हरगो¨वद ने संभल के हांको जीवन गाड़ी सुनाया। इसके अलावा अलग अलग स्थानों से आए ख्याल गायकों ने ख्याल सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। इसके बाद आल्हा मंच में फर्रुखाबाद से आए आल्हा गायक बलराम यादव, फतेहपुर के छोटेलाल, जालौन के लल्लू यादव, जयकरन ¨सह आदि ने आल्हा गाकर लोगों में जोश भरा।
माड़ौ की लड़ाई का मंचन
कजली महोत्सव में सोमवार की रात को संगीताचार्य पंडित जगप्रसाद तिवारी के निर्देशन में रामसेवक तिवारी एण्ड ग्रुप ने नाटक माड़ौ की लड़ाई का मंचन किया। वीर रस, करुण रस और श्रृंगार रस से ओतप्रोत नाटक देखने की लिए देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। तबला में संगीताचार्य पंडित जग प्रसाद तिवारी ने संगत दी। कलाकारों को सांसद पुष्पेंद्र ¨सह चंदेल, विधायक राकेश गोस्वामी, डीएम सहदेव ने सम्मानित किया।