डीएम व एसपी ने रूट मार्च कर विसर्जन मार्ग का लिया जायजा
जागरण संवाददाता, महोबा: दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना
जागरण संवाददाता, महोबा: दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। गुरुवार को डीएम सहदेव, एसपी कुंवर अनुपम ¨सह, सीओ जीतेंद्र दुबे, नगर पालिका ईओ लालचंद्र सरोज, कोतवाल अशोक ¨सह सहित भारी पुलिसबल ने सुभाष चौक से कीरत सागर तक रूट मार्च निकाला। इसके बाद कीरत सागर में दुर्गा समितियों के लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनी।
शारदीय नवरात्र के बाद शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमाओं का कीरत सागर में विसर्जन किया जाना है। जिसको लेकर प्रशासन इंतजाम करने के में जुटा हुआ है। गुरुवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों और भारी पुलिस बल ने सुभाष चौक से कीरत सागर तक रूट मार्च कर विसर्जन मार्ग का जायजा लिया। इसके बाद कीरत सागर में दुर्गा समितियों के लोगों के साथ डीएम ने बैठक की। डीएम ने कहा कि चयनित स्थान पर ही विसर्जन किया जाए। पिछले वर्ष दुर्घटना हो गई थी। उस स्थान पर पुलिस के जवानों को लगाया जाएगा। टोकन सिस्टम से प्रतिमाएं विसर्जित कराई जाएंगी। रात 11 बजे तक विसर्जन हो जाए तो अच्छा रहेगा। डीएम ने कहा कि कोई भी ट्रैक्टर ओवरटेक न करें। डीएम ने विद्युत विभाग के जेई दिनेश मौर्या ने कहा कि इस रूट की बिजली नहीं जाना चाहिए और ट्राली ट्रासफार्मर तैयार रखें। सीओ ने कहा कि ट्रैक्टरों को कुछ दूरी पर रोक दिया जाएगा। भक्त घाट पर ही प्रतिमा विसर्जित करेगे और फिर नावों में प्रतिमाओं को ले जाया जाएगा। ईओ ने बताया कि चार नाव और 16 ढीमरों (नाविकों) को लगाया गया है। एसपी ने कहा कि कोई भी लापरवाही नहीं होना चाहिए। जगह जगह पुलिस बल तैनात रहेगा।