जाम की समस्या से परेशान पत्थर मंडी कबरई के बा¨शदे
जागरण संवददाता, महोबा: सूबे की प्रमुख पत्थर मंडी कबरई के बाशिंदे जाम से परेशान हैं। दिन के
जागरण संवददाता, महोबा: सूबे की प्रमुख पत्थर मंडी कबरई के बाशिंदे जाम से परेशान हैं। दिन के समय तो यहां के हालात बदतर हो जाते हैं। दोनों राजमार्गो में लगने वाले लम्बे जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। कई बार तो गंभीर मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है इससे मरीजों की जान पर बन आती है।
कबरई कस्बा प्रदेश में ग्रिट (गिट्टी) व्यवसाय की प्रमुख मंडी है। कस्बे के चारो ओर 10 किलोमीटर की परिधि में लगभग ढाई सैकड़ा क्रशर प्लांट व एक सैकड़ा पत्थर खदान हैं। ग्रिट लेने आने वाले तीन से चार हजार ट्रक व पत्थर खदानों से कच्चे माल के रूप में बोल्डर ले कर आने वाले लगभग एक हजार डम्पर प्रतिदिन कस्बे से गुजरते है। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग व कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर कस्बा बसे होने से हजारों यात्री वाहनों का भी नियमित परिवहन होता है। यही कारण है कि कस्बे से गुजरे दोनो राजमार्गो में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या से पुलिस व प्रशासन को जब भी अवगत कराया जाता है तब एक सप्ताह तक तो नगर के दो व्यस्ततम तिराहे बांदा तिराहा व छंगा तिराहे पर पुलिस तैनात कर दी जाती है। इसके बाद पुलिस हटते ही फिर हालात जस के तस हो जाते है। नगर में इस समस्या का मुख्य कारण राजमार्ग के दोनों ओर सब्जी फल आदि के ठेले व बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए चार पहिया वाहन होते है। घनश्याम त्रिपाठी समेत शहर के लोगों का कहना है कि यदि दिन में 9 बजे से शाम 9 बजे तक मुख्य बांदा तिराहा, छंगा तिराहा व मुख्य बाजार में पुलिस तैनात रहे तो यातायात को सुगम किया जा सकता है। इसके बाद भी इस समस्या से निजात पाने के साथ आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकता है।
----------------
सड़क और चौराहों को जाम मुक्त करने के लिए हमारी सड़क हमारा चौराहा योजना शुरू की गई है। इसके लिए स्थानीय निकाय प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटवाकर यातायात को जल्दी ही सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा।
जितेंद्र दुबे, क्षेत्राधिकारी सदर