Move to Jagran APP

भादों में पानी के लिए तरस रहे महोबा के सरोवर

भादों में पानी के लिए तरस रहे

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 06:59 PM (IST)
भादों में पानी के लिए तरस रहे महोबा के सरोवर
भादों में पानी के लिए तरस रहे महोबा के सरोवर

भादों में पानी के लिए तरस रहे महोबा के सरोवर

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, महोबा : बुंदेली समाज ने भादों में भी पानी के लिए तरस रहे महोबा की शान मदन सागर, कीरत सागर, कल्याण सागर व विजय सागर सरोवरों को चरखारी के अर्जुन बांध से भरवाने की मांग उठाई है ताकि जल संकट दूर किया जा सके।

संयोजक तारा पाटकर ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री, सांसद, विधायक और जिलाधिकारी को खत लिखकर ऐतिहासिक सरोवरों की हकीकत बताई। प्रधानमंत्री को लिखा कि जिस अर्जुन सहायक परियोजना का आपने 19 नवंबर, 2021 को महोबा आकर लोकार्पण किया था, उस परियोजना का लाभ महोबा क्षेत्र को मिल नहीं पा रहा है। दुर्भाग्य तो यह है कि जिस लहचूरा बांध से यहां अर्जुन सहायक परियोजना शुरू हुई थी, उसमें मध्यप्रदेश से आ रहा बाढ़ का लाखों क्यूबिक पानी धसान नदी में छोड़कर बर्बाद किया जा रहा है। यदि चरखारी स्थित अर्जुन बांध से एक पाइप लाइन महोबा की ऐतिहासिक मदन सागर झील तक डाल दी जाए तो इसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिलने लगेगा। हर घर नल जल परियोजना को भी संजीवनी मिल जाएगी। अर्जुन बांध से महोबा की मदन सागर झील की दूरी मात्र 17 किलोमीटर है। नमामि गंगे परियोजना के तहत इन दोनों के बीच कम खर्च में आसानी से पाइप लाइन डालकर जोड़ा जा सकता है। क्षेत्र के लाखों किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने लगेगा और इन खूबसूरत झीलों के चारों तरफ हो रहा भारी अतिक्रमण अपने आप खत्म हो जाएगा। इन झीलों, सरोवरों की सुंदरता में भी चार चांद लग जाएंगे। आल्हा ऊदल की नगरी महोबा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.