Move to Jagran APP

श्रद्धालुओं ने सरोवरों में लगाई आस्था की डुबकी

जागरण संवाददाता, महोबा : जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग सुबह

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 11:23 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 11:23 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने सरोवरों में लगाई आस्था की डुबकी
श्रद्धालुओं ने सरोवरों में लगाई आस्था की डुबकी

जागरण संवाददाता, महोबा : जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग सुबह से ही नदियों, तालाबों और प्राचीन कुंडों में स्नान करने पहुंचे। स्नान करके लोगों ने भगवान सूर्य को जल अर्पित किया और भगवान शिव को तिल और चावल चढ़ाए। पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने जगह जगह स्टाल लगा कर खिचड़ी का वितरण किया।

loksabha election banner

¨हदू सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। सूर्य मकर संक्रांति पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। जिसके फलस्वरूप मकर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य इस दिन दक्षिणी गोलार्ध से उत्तरी गोलार्ध की ओर आने लगता है जिससे मौसम, राशि और समय में बदलाव आना शुरू हो जाता है। रात छोटी और दिन बड़े होने लगते है। जिले में मकर संक्रांति सोमवार को मनाई गई। विजय सागर, कीरत सागर, मदन सागर, रामकुंड, सूरजकुंड, उर्मिल बांध आदि नदियों, तालाबों में लोगों ने सुबह से पहुंचकर स्नान किया सूर्य को जल अर्पण किया। उर्मिल बांध में सबसे ज्यादा लोग डुबकी लगाने पहुंचे। यहां पर लगे मेले का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। स्नान ध्यान कर लोगों ने गुड़ से व्यंजन, काले तिल, गर्म वस्त्र, कंबल, मिठाई आदि का दान किया। इसके साथ ही रोडवेज बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने स्टाल लगा कर खिचड़ी का वितरण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.