महाआरती में उमड़े भक्त, लगे जयकारे
संवाद सूत्र बेलाताल (महोबा) महाआरती में भक्तों की भीड़ पड़ी। यहां भक्तों ने माता के जयकारे लग
संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा) : महाआरती में भक्तों की भीड़ पड़ी। यहां भक्तों ने माता के जयकारे लगाए और जगराता का आनंद लिया।
एक घंटे तक चली महाआरती के दौरान श्रद्धालु संगीत की धुन पर झूमते नजर आ रहे थे। इस दौरान मां काली के पूजा पंडाल का श्रद्धालुओं से भरा रहा। वहीं, कोरोना के चलते नियमों का पालन किया गया। महाआरती के पुजारी पंडित परमेश्वरी दयाल पन्ना सरजी, किशोरी लाल कुशवाहा पंडा बाबा, राजेंद्र माहुर, धर्मेद्र ठगेले समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरी समिति मौजूद थी। मां काली पूजा दरबार में पूजनोत्सव पर परंपरागत तरीके से मां काली व मां दुर्गा को भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। जिसमें फल, मेवा, मिश्री, मिठाई तथा अलग-अलग तरह के पकवान सहित व्यंजन का भोग मां काली व मां दुर्गा को अति प्रिय है। मां काली के दरबार में भक्तों ने दो गज की दूरी के साथ महाआरती में शामिल हुए समिति द्वारा सैनिटाइजर, मास्क, तौलिया आदि की व्यवस्था की गई थी।