लोकतंत्र सेनानी का हुआ निधन, दी गई अंतिम विदाई
संवाद सहयोगी कुलपहाड़ (महोबा) कस्बा के लोकतंत्र सेनानी 94 वर्षीय मदनगोपाल अग्रवाल का बीमारी
संवाद सहयोगी, कुलपहाड़ (महोबा): कस्बा के लोकतंत्र सेनानी 94 वर्षीय मदनगोपाल अग्रवाल का बीमारी के चलते निधन हो गया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर कस्बा के काफी लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
लोकतंत्र सेनानी के पुत्र रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि पिता इमरजेंसी के समय जेल गए थे। उस दौर में पुलिस की ओर से प्रताड़ित किया गया। बताया कि इधर कई माह से बीमार चल रहे थे और घर पर ही थे। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही तहसीलदार संजीव राय ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर सांत्वना प्रदान की। उनके पुत्र ने बताया कि उनके पिता लंबे समय तक ेजनसंघ से भी जुड़े रहे। उनके अंतिम संस्कार में नगर के समाजसेवी, राजनीतिक दलों के लोग भी मौजूद रहे। लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष परमानंद ने संगठन की ओर से शोक संवेदना प्रकट की।