किशोरी की संदिग्ध हालातों में हुई मौत
जागरण संवाददाता, महोबा : मुख्यालय के एक कॉलेज की छात्रा किशोरी की संदिग्ध हालातों में मौत
जागरण संवाददाता, महोबा : मुख्यालय के एक कॉलेज की छात्रा किशोरी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घटना से परिजनों में खासा कोहराम मचा हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव की निवासी 17 वर्षीय अंजू पुत्री नरेश इंटर की छात्रा थी। उसकी संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बताया जाता है कि उसे उल्टी हुई और अचानक हालत बिगड़ने लगी। इस पर उसकी झाड़ फूक कराई गई। लेकिन इसके बाद भी कोई आराम न मिला तो उसे जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वास्तविकता जानने के लिए पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर इसकी छानबीन शुरू की है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।