देवी प्रतिमा तोड़ने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
जागरण संवाददाता, महोबा : प्राचीन मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा अराजकतत्वों के द्वारा तोड़ने पर
जागरण संवाददाता, महोबा : प्राचीन मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा अराजकतत्वों के द्वारा तोड़ने पर बवाल मच गया और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने ऐसा करने वाले लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोश को बढ़ते देखकर एसपी एन. कोलांची भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों को शांत कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के करहराकला गांव में प्राचीन काली माता का मंदिर है। अराजकतत्वों के द्वारा यहां स्थापित प्रतिमा को तोड़ दिया गया। सुबह गांव के लोग मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे तो देखा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त है। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर विश्व ¨हदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला भी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही मूर्ति को पुन: स्थापित कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इस तरह की यह चौथी घटना है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची, सीओ जितेंद्र दुबे अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों को शांत कराया। एसपी ने संबंधित पुलिस को 24 घंटे के अंदर अराजकतत्वों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा हड़कंप मचा है। उधर, विश्व ¨हदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने कहा है कि प्रशासन ने 24 घंटे अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यदि इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करे वालों के विरुद्ध कार्रवाई होना चाहिए।