विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका वाड्रा की रैली में भीड़ जुटाने को जुटे कांग्रेसी

By JagranEdited By:
Published: Tue, 23 Nov 2021 05:17 PM (IST)

संवाद सहयोगी चरखारी (महोबा) कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी प्रियंका व

प्रियंका वाड्रा की रैली में भीड़ जुटाने को जुटे कांग्रेसी
प्रियंका वाड्रा की रैली में भीड़ जुटाने को जुटे कांग्रेसी

संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा की 27 नवंबर को वीरभूमि डिग्री कालेज के छत्रसाल स्टेडियम महोबा में संभावित रैली में भीड़ जुटाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रचार में जुट गए हैं। प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका महिलाओं से संवाद भी करेंगी।

मंगलवार को रैली की तैयारी पर चरखारी कस्बा के जयेंद्र नगर में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रियंका की आमजन सभा के लिए चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अखिलेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रतिज्ञा रैली कर महोबा में महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास राजपूत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों में रैली को लेकर प्रचार किया।