कांग्रेसियों ने मनाया स्थापना दिवस
जागरण संवाददाता महोबा कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस काया
जागरण संवाददाता, महोबा : कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेसी नेताओं को याद करते हुए उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
जिलाध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संविधान की शपथ दिलाई गई। पूर्व प्रस्तावित पांच किलोमीटर की पदयात्रा के लिए जिला कार्यालय से निकलकर लवकुशनगर तिराहे पर पहुंचते ही पुलिस द्वारा यात्रा को रोक दिया गया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष आफाक सरवर, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष नफीसा अली, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग श्रवण कुमार साहू, प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग डॉक्टर केपी सेन, संतोष कुमार धुरिया आदि रहे।