वसूली का विरोध करने पर बंदी के साथ मारपीट
जागरण संवाददाता, महोबा : अपने कारनामों से अकसर सुर्खियों में रहने वाले उप कारागार में मारप
जागरण संवाददाता, महोबा : अपने कारनामों से अकसर सुर्खियों में रहने वाले उप कारागार में मारपीट का एक नया मामला सामने आया है। वसूली का विरोध करने पर लंबरदारों ने एक बंदी को जमकर पीटा। आरोप है कि यह मारपीटजेलर के इशारे पर की गई है। घायल बंदी का जेल अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि जेलर ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है।
झांसी से स्थानांतरित होकर आया बंदी 36 वर्षीय पवन यादव महोबा उप कारागार में बंद है। मंगलवार को पेशी पर आए कुछ बंदियों ने बताया कि पवन यादव ने जेल में हो रही वसूली का विरोध कर रहा था। साथ ही अन्य बंदी कैदियों को भी विरोध करने के लिए उकसा रहा था। इससे जिम्मेदार आगबबूला हो गए। आरोप है जेलर की सह पर कारागार के लंबरदारों ने पवन के साथ मारपीट की। उसे गंभीर चोट आईं और उपचार के लिए कारागार के अस्पताल में ही भर्ती किया गया है। जिम्मेदारों ने आरोप को गलत बताया है। जेलर बीएन मिश्रा का कहना है कि पवन यादवका बैरक से इधर-उधर जाने को लेकर उसके साथियों से विवाद हुआ था। इसको लेकर ही शायद मारपीट हुई थी। वसूली व लंबरदारों द्वारा मारपीट करने की बात पूरी तरह असत्य है।