बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
संवाद सूत्र (महोबा) बेलाताल: कुंडई में न्याय पंचायत स्तरीय मिनी बाल कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद सूत्र (महोबा) बेलाताल: कुंडई में न्याय पंचायत स्तरीय मिनी बाल कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और पूरा दमखम दिखाया।
प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ ग्राम प्रधान रजौनी की मुन्नी देवी ने दीप जला कर मां सरस्वती का पूजन अर्चन करते हुए किया। इसके उपरांत मार्च पास्ट की सलामी ली गई। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक बालक वर्ग में अरविन्द प्राथमिक स्कूल रजौनी तथा बालिका वर्ग में राजकुमारी स्कूल रजौनी ने तथा जूनियर में मोहित रजौनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर 100 मीटर दौड़ में प्रदक्षिणा प्रथम स्थान पर रही हैं। कबड्डी जूनियर स्तर पर बालक खिरियाकला तथा खो-खो बालिका में प्राथमिक विद्यालय हसला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रैली में आदित्यमणि शर्मा •िाला व्यायाम शिक्षक, विनोद हेमल ब्लाक व्यायाम शिक्षक, कृष्णचंद्र विश्वकर्मा, दिनेश नायक , राजेंद्र ¨सह आदि उपस्थित रहे।