केक काटकर मनाया मायावती का जन्मदिन
जागरण संवाददाता, महोबा : शहर के आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में बसपा द्वारा पार्टी के
जागरण संवाददाता, महोबा : शहर के आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में बसपा द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिवस जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें बसपाइयों ने उन्हें देश का पीएम बनाने का संकल्प लिया।
पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा व कौशलेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सबसे पहले अंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शुरुआत में बहुजन जाग्रति जत्था के लोगों द्वारा बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर गीतों की प्रस्तुति कर समां बांधा और पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा और ईवीएम को फेल करने के लिए सर्वजन समाज को तैयार करना होगा। कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और लगन के साथ काम करें। बसपा सुप्रीमो मायावती के 62वें जन्मदिन पर केक काटकर बसपाइयों ने खुशियां जाहिर की। इस दौरान रामअवतार राजपूत, जगभन वर्मा, जगदीश जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक बौद्ध, लईक मुहम्मद, पूर्व विधायक अरिमर्दन ¨सह, पुरुषोत्तम सोनी कबरई, रियाज राइन, राजेंद्र सोलंकी, राजकुमार अहिरवार, राजेश सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में बसपाई मौजूद रहे।