किसी भी समय करें कॉल, छात्राओं की हर समय होगी मदद
संवाद सूत्र (अजनर) महोबा छात्राएं कभी भी जरूरत पर फोन करके अपनी समस्या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही कई जानकारियां देकर छात्राओं को जागरूक किया।
संवाद सूत्र, (अजनर) महोबा : छात्राएं कभी भी जरूरत पर फोन करके अपनी समस्या हेल्पलाइन नंबर पर बता सकती हैं। किसी भी प्रकार का संकोच करना ठीक नहीं है। छात्राओं को सचेत करने के लिए मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्हें मिशन की जानकारी दी गई।
जिले में चलाए जा रहे मिशन शक्ति व यातायात जागरूकता अभियान के तहत कस्बे के पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज अजनर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कोतवाल शशि कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। कहा, वाहन को सदैव निर्धारित गति से चलाए, वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट व चार-पहिया वाहन चलाते समय शीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। वहीं, मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। इसमें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 के बारे में बताया गया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि छात्राएं 24 घंटे कभी भी फोन कर समस्या को बता सकती हैं। पुलिस ने जागरूक कर वसूला जुर्माना
जिले में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 43 लोगों से 4550 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। वहीं, यातायात नियमों का पालन न करने पर 111 वाहनों के ई-चालान भी किए गए हैं। इसके साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। कहा, जब भी घर से निकले तो मास्क लगाकर ही निकले। ताकि वह खुद और स्वजन कोरोना संक्रमण से बच सके। इतना ही नहीं समय-समय पर साथियों को भी जागरूक करते रहें। इससे संक्रमण का खतरा कम होगा।