आज महोबा आएंगे बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र
जागरण संवाददाता महोबा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र 29 अगस्त को
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 06:17 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र 29 अगस्त को महोबा आ रहे हैं। जारी प्रोटोकाल के अनुसार वह सुबह नौ बजे कार द्वारा झांसी से महोबा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे वह चरखारी के रास्ते महोबा पहुंचेंगे। इसके बाद शहर के कृष्णा अमृत कल्याण मंडपम गेस्ट हाउस में आयोजित विचार संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। दोपहर एक बजे वह कार से हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें