लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने युवक को मारी गोली, भर्ती
जागरण संवाददाता, महोबा : पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ होकर बदमाश लू
जागरण संवाददाता, महोबा :
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ होकर बदमाश लूट के इरादे से एक घर में घुसे। गृहस्वामी के जागने पर बदमाशों ने उस पर फाय¨रग कर दी और भाग निकले। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ने घटना के जल्द पर्दाफाश के निर्देश दिए है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया निवासी आबिद (25), पत्नी शब्बो, भाई रशीद, मां रसीदा सहित अन्य परिजनों के साथ सो रहा थे। देर रात दो नकाबपोश बदमाश उसके घर में लूट के इरादे से घुस गए। जैसे ही बदमाश घुसे तो आहट सुनकर आबिद जाग गए। उसके ललकारने पर बदमाशों ने फाय¨रग कर दी और आबिद गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी जाग गए तो बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। यूपी 100 के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि बदमाश भाग चुके थे। घायल आबिद को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी कुंवर अनुपम ¨सह का कहना है कि अधीनस्थों को घटना के शीघ्र पर्दाफाश के निर्देश दिए गए है। घटना को लेकर लोगों में खासी दहशत व्याप्त है।