बजरंगबली मंदिर के महंत स्वामी सरजू शरणदास का देहावसान
संवाद सहयोगी कबरई (महोबा) कस्बे के मराठी स्थित बजरंगबली मंदिर के महंत 108 दंडी स्वामी
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कबरई (महोबा) : कस्बे के मराठी स्थित बजरंगबली मंदिर के महंत 108 दंडी स्वामी सरजू शरण दास शनिवार का तीन बजे देहावसान हो गया। सन 1985 में उन्होंने मंदिर का महंत पद संभाला था। उनके आने के बाद मंदिर में नव निर्माण कराने व देखभाल करने से वर्तमान में मंदिर नगर का प्रमुख मंदिर बन गया है।
पूरे नगर की आस्था का केंद्र बन चुके मंदिर के महंत के देह त्यागने की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। 90 वर्षीय महंत किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार को उन्हें इलाज के लिए बांदा ले जाया जा रहा था। जबकि रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें