भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग शिविर आयोजित
जागरण संवाददाता महोबा भाजपा की ओर से जिले के मंडल कुलपहाड़ महोबकंठ एवं पनवाड़ी मे
जागरण संवाददाता, महोबा : भाजपा की ओर से जिले के मंडल कुलपहाड़, महोबकंठ एवं पनवाड़ी में मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर के निर्देशन एवं हमीरपुर महोबा तिदवारी क्षेत्र के सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की उपस्थिति में शिविर हुआ।
कुलपहाड़ के चितामणि आदर्श विद्यालय मंडल प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन सांसद मुख्य वक्ता के रूप में प्रथम सत्र, भाजपा हमीरपुर के जगदीश व्यास द्वितीय व चतुर्थ सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष बांदा पुरुषोत्तम पांडेय तृतीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष हमीरपुर सरस्वती शरण द्विवेदी, पंचम सत्र में जिला महामंत्री हमीरपुर उमाकांत राजपूत का मार्गदर्शन विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राम प्रसाद सोनी ने सोशल मीडिया का उपयोग, सातवें सत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष हमीरपुर ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से भाजपा की भूमिका का विश्लेषण किया। साथ ही जगदीश व्यास ने भारत के आत्मनिर्भर भारत निर्माण कैसे किया जाए इस पर प्रकाश डाला। शिविर में पूर्व राज्य मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ कमलेश सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष मंडल प्रभारी डॉ संतोष चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक मयंक तिवारी, जिला महामंत्री जय प्रकाश अनुरागी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।