Move to Jagran APP

भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी

संवाद सूत्र, बेलाताल: केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 11:29 PM (IST)
भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी
भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी

संवाद सूत्र, बेलाताल: केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह साइकिल यात्रा निकाल कर संदेश दिया। सपाइयों ने लोगों को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

बेलाताल से जीतेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल रैली का नेतृत्व सपा नेता व हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र ¨सह यादव ने किया। रैली के दौरान शनिवार को ननवारा गांव में रात्रि विश्राम के बाद पुष्पेंद्र सुबह मुढ़ारी के सपा नेता रणधीर ¨सह यादव के घर पहुंचे जहां सभा सभा करने के बाद सभी लोग बेलाताल पहुंचे यहां से शुरू हुई साइकिल रैली विभिन्न गावों में संदेश देते हुए सारंगपुरा तक होकर वापस बेलाताल पहुंची। इस दौरान अजय राज यादव पूर्व जिलाध्यक्ष सपा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी है। चुनाव के समय जो वायदे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया। सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। लोग भाजपा की नीतियों को समझें और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएं। कहा कि सभी वर्गों का हित सपा में ही है। शोभालाल यादव जिलाध्यक्ष सपा, संतोष साहू पूर्व जिलाध्यक्ष छात्र सभा, बलराम बनाफर हसमत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.