विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क के गड्ढे में उछली बाइक, युवक की गिरकर गई जान

By JagranEdited By:
Published: Sun, 28 Nov 2021 05:43 PM (IST)

जासं महोबा श्रीनगर थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी 26 वर्षीय रामेश्वर अपने गांव लौट रहा था

सड़क के गड्ढे में उछली बाइक, युवक की गिरकर गई जान
सड़क के गड्ढे में उछली बाइक, युवक की गिरकर गई जान

जासं, महोबा : श्रीनगर थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी 26 वर्षीय रामेश्वर अपने गांव लौट रहा था कि तभी रास्ते में सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से उछल कर वह दूर जा गिरा। सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए।

थाना श्रीनगर के ग्राम ननौरा निवासी युवक बाइक से सोहरा गांव गया था। शनिवार रात को वह अपने गांव वापस आ रहा था कि तभी सोहरा पुलिस चौकी के पास बाइक का पहिया सड़क के एक गड्ढे में चला गया। तेज रफ्तार होने से बाइक उछल गई, जिससे युवक वाहन सहित छिटक कर दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर परीक्षण के बाद उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह अन्य सड़क हादसों में करहराकला निवासी 22 वर्षीय पुष्पेंद्र, श्रीनगर निवासी 75 वर्षीय ब्रजनंदन, मिरतला निवासी 19 वर्षीय अंकित, बदौराकला निवासी 18 वर्षीय छोटू, चरखारी निवासी 20 वर्षीय मनोज घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।