Move to Jagran APP

Mahoba: प्रसाद वितरण और कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला, श्रद्धालुओं में मची भगदड़; 250 लोग घायल

Mahoba नवरात्र पर कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया हो गईं। एक अन्य स्थान पर हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। दोनों स्थानों पर करीब 250 लोग घायल हो गए।

By ajay dixitEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Tue, 28 Mar 2023 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2023 07:51 PM (IST)
Mahoba: प्रसाद वितरण और कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला, श्रद्धालुओं में मची भगदड़; 250 लोग घायल
Mahoba: प्रसाद वितरण और कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला, श्रद्धालुओं में मची भगदड़ : जागरण

महोबा, जागरण संवाददाता: नवरात्र पर कन्या भोज के दौरान ननवारा गांव में पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर किसी ने पत्थर मार दिया। इससे मधुमक्खियों ने आसपास लोगों पर हमलावर हो गईं। इसमें कई बच्चों समेत करीब पचास लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों व अन्य को जैतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह से मंगरौल गांव में प्रसाद वितरण के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यहां करीब दो सौ लोग घायल हो गए। यहीं पांच लोग अधिक घायल हो गए, जिन्हें जैतपुर में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

मंगलवार को जैतपुर ब्लाक के ननवारा गांव में गौड़ बाबा मंदिर में कन्या भोज का आयोजन था। इसे गांव के कल्लू कुशवाहा की ओर से कराया गया था। दोपहर के समय यहां एक पेंड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर किसी ने पत्थर फेंक दिया, इससे मधुमक्खियों ने वहां आसपास के लोगों पर हमला कर दिया। इससे कन्या भोज को आई कन्याओं में करीब पचास लोग घायल हो गए। सभी को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया गया। वहां से कुछ बच्चों को जैतपुर सीएचसी लाया गया।

प्रसाद वितरण के दौरान मधुमक्खियों का हमला

इसी तरह मंगरौल कला में दिनेश सोनी की ओर से हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाया गया था। वहां प्रसाद वितरण के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसमें करीब दो सौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएससी जैतपुर में भर्ती कराया गया। सभी की हालत सुधार बताया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.