Move to Jagran APP

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपित

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 07:14 PM (IST)
नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, महोबा: नाबालिग को घर से अगवा कर साथी के साथ ले जाकर उससे दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपित पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना करीब एक साल पूर्व की है। कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को आरोपित सनी कुमार निवासी ग्राम चुरहा थाना चिकासी जिला हमीरपुर अन्य साथी के साथ भगा ले गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पहले भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया था। उसके बयान के आधार पर दो लोगों पर दुष्कर्म व 6 पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो गया था। आरोपित सनी को बुधवार को पुलिस टीम ने जलालपुर रोड के पास पकड़ा था। गुरुवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.