महोबा के सुगिरा में आयोजित हुआ आयुर्वेदिक कैंप
संवाद सहयोगी कुलपहाड़ (महोबा) ग्राम सुगिरा में आयुर्वेदिक कैंप का आयोजन किया गया। इसमें
संवाद सहयोगी, कुलपहाड़ (महोबा) : ग्राम सुगिरा में आयुर्वेदिक कैंप का आयोजन किया गया। इसमें आयुर्वेद की महत्ता पर जानकारी देने के साथ ही दवाओं का निशुल्क वितरण भी किया गया। इसके साथ ही टीम के सदस्यों ने लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई।
आयुष मंत्रालय के निर्देश पर आयुर्वेद को बढ़ावा देने व प्रचार प्रसार के लिए लगातार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित कैंप में विभिन्न प्रकार के रोगों की दवा का वितरण किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी अमित कुमार श्रीवास ने मरीजों को रोगों के प्रति जागरूक करने व आयुर्वेदिक पद्धति को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की विशेषता बताई। साथ ही इसके महत्व के बारे में भी बताया। मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष परमलाल कुशवाहा ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि को वापस लेने व पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त करने की मांग की। इसके बाद डीएम सत्येंद्र कुमार को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन दिया।
इसमें कहा, बताया कि प्रदेश में घटनाएं हो रहीं हैं। सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है। मेडिकल प्रवेश में आरक्षण समाप्त कर दिया है। मांग की गई कि पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें वापस ली जाएं। श्रमिकों को एक मुश्त 15 हजार रुपये दिए जाएं। सभी वर्गों की तरह पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाए। कहा, कोरोना काल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर पूर्व में भी कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन नेताओं की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया।