भाजपा को शीर्ष तक लाने में अटलजी का महत्वपूर्ण योगदान
जागरण संवाददाता, महोबा: भाजपा पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाज
जागरण संवाददाता, महोबा: भाजपा पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला के प्रभारी देवपेश कोरी, सांसद पुष्पेंद्र ¨सह चंदेल, जिलाध्यक्ष जीतेंद्र ¨सह सेंगर आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शीर्ष तक लाने में अटलजी का महत्वपूर्ण योगदान है।
राजकीय वीर भूमि महाविद्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती सुशासन के रूप में मनाई गई। महाविद्यालय स्टाफ ने अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण किया और संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में डा. उमा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि अटलजी की कथनी करनी में अंतर नहीं था। वह राष्ट्र की प्रगति के लिए योजना बनाते और उसे अमल में लाते। डा. एलसी अनुरागी ने कहा कि अटलजी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र में ¨हदी में भाषण देकर भारतीय संस्कृति को परचम विश्व में लहराया। सरस्वती विद्या मंदिर में भी जयंती मनाई गई। संतोष पटैरिया ने कहा कि अटलजी ने भारत का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा किया। संगीताचार्य पंडित जग प्रसाद तिवारी समेत विद्यालय के तमाम आचार्यो ने विचार व्यक्त किए। जीजीआइसी में प्रधानाचार्य सरगम की देखरेख में प्रतियोगिताएं कराई गई। निबंध और भाषण प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम, कला में गीता रैकवार प्रथम रहीं।