Move to Jagran APP

समाप्त किए जाएं भर्ती कर्मचारियों के सभी प्रतिबंध

समाप्त किए जाएं भर्ती कर्मचारियों के सभी

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 06:10 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 06:10 PM (IST)
समाप्त किए जाएं भर्ती कर्मचारियों के सभी प्रतिबंध
समाप्त किए जाएं भर्ती कर्मचारियों के सभी प्रतिबंध

समाप्त किए जाएं भर्ती कर्मचारियों के सभी प्रतिबंध

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, महोबा : कोआपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मियों ने पुनरीक्षित वेतनमान लागू किए जाने को लेकर हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। 18 अगस्त से कर्मी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं और 23 अगस्त से धरना दिया जा रहा है। कहा कि 2012 से 2017 के मध्य भर्ती कर्मचारियों के सभी प्रतिबंधों को समाप्त किया जाए। यूनिट मंत्री मनोज त्रिपाठी ने बताया कि मांगे पूरी न होने की स्थिति में 31 अगस्त को लखनऊ में प्रदेश के कर्मचारी आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पांच सितंबर को जिला सहकारी बैंकों में हड़ताल एवं मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सहायक मंत्री राजेंद्र गुप्ता, कमलेश कुशवाहा, शोभा देवी, राकेश चौरसिया, असरार अहमद, मो. कलीम अंसारी, मनोज राम व बच्छराज सहित अन्य बैंक कर्मी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.