विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाग रे भाग फिरंगी झांसी की रानी आयी

By Edited By:
Published: Sun, 24 Apr 2011 01:10 AM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2011 12:39 AM (IST)

News Article Hero Image

श्रीनगर, अप्र : भाग रे भाग फिरंगी झांसी की रानी आयी नाटक की प्रस्तुति कर नन्हे मुन्ने बच्चों ने दर्शकों के दिलों में जोश भर दिया। सभी ने इस पेशकश पर खूब तालियां बजायी। अवसर था लोक कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित हंसवाहिनी विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव का।

युवा नेता कुंवर ऋतुराज सिंह ने गणेश व मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत करायी। इसके बाद विद्यालय के छात्र विकास, सुरेंद्र व आकाश ने देवा लंबोदर गणपति वंदना की शानदार पेशकश की। एकलव्य नाटक में एकलव्य बने नितिन पाटकार ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिय। छात्रा प्रगति, सीमा, दीक्षा, उर्मिला ने बुंदेली विधा में राष्ट्रीय गीत मोरो विश्व भरे से बांकों की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। इसके बाद कव्वाली, बुंदेलखंड नृत्य पेश कर बच्चों ने सभी के दिलों को जीत लिया। इसके बाद बुंदेलखंड की वीर नारी 1857 की क्रांति की नायिका महारानी लक्ष्मीबाई का अंग्रेजों से युद्ध देख सभी के रोंगटे खड़े हो गये। लक्ष्मीबाई बनी रामश्री का अभिनय सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम में डा शिखा शाक्य, कमलेश राजपूत, रामदयाल नरवरिया, प्रानसिंह यादव, महेंद्र पाटकार, सीताराम शुक्ला, मनोज श्रीमाली, अरुण सहित भारी संख्या में अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर