500 कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना
महोबा: अयोध्या में होने वाली धर्मसभा में शामिल होने के लिए ¨हदू संगठनों के 500 कार्यकर्ता शनि
महोबा: अयोध्या में होने वाली धर्मसभा में शामिल होने के लिए ¨हदू संगठनों के 500 कार्यकर्ता शनिवार की रात 9 बजे डाकबंगला मैदान से रवाना हुए। बजरंगदल के मनीष नामदेव ने बताया कि बजरंगदल से करीब 70 कार्यकर्ता शामिल है। विश्व ¨हदू परिषद के करीब 300 कार्यकर्ता इसी तरह ¨हदू जागरण मंच, आरएसएस सहित सभी ¨हदू संगठनों के कार्यकर्ता जोश के साथ डांग बंगला मैदान में एकत्र हुए। रात 9 बजे बसों से अयोध्या के लिए रवना हो गए। महोबा से 7 बसों में कार्यकर्ता रवना हुए। जिलेभर से 19 बसों से करीब 500 कार्यकर्ता अयोध्या में धर्मसभा में शामिल होने के लिए रवना हो गए। कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडे लहरा रहे थे और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ धर्मसभा में शामिल होने के लिए अयोध्या के लिए कूच कर गए।