ओवरलोडिग में 50 वाहन पकड़े, लगेगा 75 लाख जुर्माना
संवाद सहयोगी कबरई (महोबा) खनिज प्रवर्तन टीम ने डीएम के निर्देश पर चलाए गए अभियान में कर
संवाद सहयोगी, कबरई (महोबा) : खनिज प्रवर्तन टीम ने डीएम के निर्देश पर चलाए गए अभियान में करीब 50 वाहन सीज किए गए हैं। इन पकड़े गए वाहनों से खनिज प्रवर्तन विभाग व एआरटीओ ने करीब 75 लाख रुपये का जुर्माना वसूलेंगे। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में किसी भी दशा में ओवरलोड वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे।
खनिज टीम की ओर से चलाए गए चेकिग अभियान में लोडिग के अनुरूप रॉयल्टी न पाए जाने पर वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। डीएम ने बताया कि उन्हें एमपी से आने वाले ग्रिट के वाहनों पर कम रॉयल्टी में अधिक लोडिग कर राजस्व चोरी की सूचना मिल रही थी। डीएम के आदेश पर खनिज अधिकारी ने दो दिन टीम के साथ मंडी में ओवरलोडिग, अवैध खनिज परिवहन रोकने का अभियान चलाया। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन में करीब पचास वाहन ओवरलोडिग में पकड़े गए हैं। इसमें से अधिकांश वाहन एमपी से माल लेकर महोबा से निकल रहे थे। कहा, एमपी के क्रशरों से माल लेकर आने वाले ट्रक लोडिग के अनुरूप रॉयल्टी नहीं लिए थे। इससे यूपी के खनिज सेस की भी चोरी की जा रही थी। उक्त मामले में देर रात दो दिन निरंतर अभियान चलाकर बांदा तथा कानपुर रोड, शाहपहाड़ी रोड पर अवैध परिवहन से जुड़े ट्रकों को सीज किया गया है। बताया कि एक एक ट्रक पर सभी राजस्व कर मिलाकर डेढ़ लाख तक का जुर्माना लगेगा। तभी वाहन छूट सकेंगे।