मातृत्व दिवस पर 41 का हुआ परीक्षण
संस कुलपहाड़ (महोबा) मातृ मृत्यु दर व बाल मृत्यु दर को रोकने के लिए शुरू हुए प्रधानमंत्र
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 07:42 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 07:42 PM (IST)
संस, कुलपहाड़ (महोबा) : मातृ मृत्यु दर व बाल मृत्यु दर को रोकने के लिए शुरू हुए प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परामर्श के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रत्येक माह की नौ तारीख को मातृत्व अभियान आयोजित किया जाता है। इस अभियान से निजी चिकित्सकों को भी जोड़ा जा रहा है। लाभार्थियों के लिए आरसीएच पंजीकरण काउंटर लगाया गया। जिन लाभार्थियों का आरसीएच नंबर नहीं है। उनका पंजीकरण करके आरसीएच नंबर आवंटित किया गया। जिन लाभार्थियों के बैंक खाते नहीं हैं, उनका तत्काल बैंक खाता खोलने को कहा गया। महिला चिकित्सक डा. प्रभा गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत 41 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें