दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल
कोल्हुई निवासी बलिराम गुप्ता अपनी बाइक से बहदुरी जा रहे थे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 07:04 PM (IST)
महराजगंज: थानाक्षेत्र के ग्राम सोनचिरैया के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक घायल हो गया। कोल्हुई निवासी बलिराम गुप्ता अपनी बाइक से बहदुरी जा रहे थे। जैसे ही सोनचिरैया के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें बलिराम गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक पर सवार शमशुलहोदा निवासी लक्ष्मीनगर थाना बृजमनगंज बाल बाल बच गए। पुलिस नें घायल बलिराम को लोगों की मदद से एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें