महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा
महराजगंज घुघली थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप
महराजगंज: घुघली थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। घटना पुरानी बतायी जा रही है। थाने में शिकायती पत्र देने के बाद जब कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने न्यायालय का सहारा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है का आरोप है कि इलाके के रहने वाले अवधेश सिंह मध्यप्रदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे सात लाख रुपये ले लिया। नौकरी नहीं लगने पर महिला ने दबाव बनाया तो आरोपित ने कुटचरित कागज तैयार कर ज्वाइनिग लेटर बनाया। इस दौरान गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला रामसमुझ भी शामिल रहा। महिला को झांसा में लेकर दोनों लोग उसे नागपुर ले गए और एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया। लेटर भी फर्जी निकल गया। महिला ने रुपये की डिमांड शुरू की तो आरोपित धमकी देने लगा। महिला ने थाने में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एक साल तक वह अधिकारियों के यहां फरियाद लेकर दौड़ती रही लेकिन सुनवाई नहीं हुई। महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। गुरुवार की रात घुघली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर अवधेश सिंह व रामसमुझ के खिलाफ कुटचरित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने, अमानत में ख्यानत, सामूहिक दुष्कर्म, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएचओ धनवीर सिंह ने कहा कि मामला काफी पुराना है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।