गोरखा समाज की महिलाओं ने मनाया हरतालिका तीज उत्सव
ार को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों का गायन और नृत्य प्रस्तुत किया।
महराजगंज: हरतालिका तीज गोरखा समाज की महिलाओं ने शुक्रवार को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों का गायन और नृत्य प्रस्तुत किया। अपने पति व परिवार की सुख शांति के लिए शिव-पार्वती से प्रार्थना की। इस वर्ष कोरोना के चलते बड़े आयोजन नहीं हो सके। गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष मनोज राना के आवास पर गोरखा समाज की महिलाओं ने हरतालिका तीज उत्सव का आयोजन किया। सुनीता राना ने बताया कि तीज गोरखा समाज की महिलाओं ने मांगलिक अनुष्ठान के रूप में मनाया जाने वाला अति लोकप्रिय पर्व है। जिसमें महिलाएं 24 घंटे के लिए अपने पति की दिर्घायु व जन्म जन्मांतर प्रेम के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। इस दौरान सबिता गुरूंग, रीता क्षेत्री, गीता थापा, उमा गुरूंग, पार्वती थापा, संगीता थापा, रानी थापा, जुली, पायल आदि उपस्?थित रहीं।