नोडल अधिकारी ने समीक्षा कर दिया निर्देश
थानीय ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री के निर्देश पर आई महिला नोडल अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक की गई और शासन के द्वारा चलाए गए योजनाओं के बारे में प्रगति हेतु महिला ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया।
महराजगंज : स्थानीय ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री के निर्देश पर आई महिला नोडल अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक की गई और शासन के द्वारा चलाए गए योजनाओं के बारे में प्रगति हेतु महिला ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया। जनपद में आई तीन महिला नोडल अधिकारियों द्वारा परतावल ब्लाक में समीक्षा बैठक के क्रम में वरिष्ठ महिला नोडल अधिकारी प्रतिभा अंबेडकर आइपीएस द्वारा शासन द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
नोडल अधिकारी रिकी जायसवाल आइपीएस द्वारा आंगनबाड़ी से संबंधित जानकारी दी गई। समीक्षा के क्रम में विशेष रुप से शासन द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आंगनबाड़ी ,रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, पोषाहार ,स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण आदि योजनाओं पर विधिवत चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्षमा शंकर पांडेय , पीडी रामकरण पाल, डीपीओ ध्रुव चंद्र त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
----
महिला ग्राम प्रधान की शिकायत पर बीइओ से मांगी आख्या:
महराजगंज: परतातावल ब्लाक सभागार में आयोजित नारी सशक्तिकरण को लेकर महिला ग्राम प्रधानों की समस्या से जांच टीम अवगत हुई। इस दौरान कुसुम्हा की ग्राम प्रधान द्रोपदी देवी ने प्राथमिक विद्यालय की समस्या से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने खंड शिक्षा अधिकारी परतावल से सोमवार तक आख्या तलब किया है।