रहस्यमय परिस्थितियों में महिला जली,मौत
महराजगंज: स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा सिहुली परसा में शुक्रवार की सुबह एक महिला के जल जाने क
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 11:55 PM (IST)
महराजगंज: स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा सिहुली परसा में शुक्रवार की सुबह एक महिला के जल जाने के कारण गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार सदरुननिशा 40 वर्ष का पति विदेश कमाकर घर आया है। किसी बात को लेकर पति पत्नी में प्राय: विवाद हो रहा था। महिला को जिला चिकित्सालय महराजगंज भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान दोपहर बाद ढाई बजे के करीब मौत हो गई। इस बारे में थानाध्यक्ष चौक अवधेश नारायण तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें