गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव, आवागमन बाधित
गांव की नालियों की सफाई न होने से गांव के अन्य मार्गों पर भी जलजमाव है। गांव के नबीजान खान खलील खान अली मोहम्मद रमजान अली पिटू यादव खुशबुद्दीन हजरत अली रामा यादव आदि लोगों ने कहा कि मार्ग पर जमा गंदे कीचड़ युक्त पानी से आना-जाना मुश्किल हो गया है।
महराजगंज: परतावल ब्लाक के ग्राम बुद्धिरामपुर जो गंदगी से पटा है। जगह-जगह मार्गों पर कीचड़ युक्त जलजमाव से गांव के लोग परेशान है। गांव में गंदगी के चलते संचारी रोगों का फैलने से चितित है। गांव में सफाई कर्मियों का कोई पता नहीं है। सबसे विकट स्थिति गांव के मुख्य मार्ग की है, जिस पर लंबे समय से कीचड़ व पानी जमा है। आने जाने का मुख्य मार्ग यही है।
गांव की नालियों की सफाई न होने से गांव के अन्य मार्गों पर भी जलजमाव है। गांव के नबीजान खान, खलील खान, अली मोहम्मद, रमजान अली, पिटू यादव, खुशबुद्दीन हजरत अली, रामा यादव आदि लोगों ने कहा कि मार्ग पर जमा गंदे कीचड़ युक्त पानी से आना-जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार कहा गया, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज गुप्ता को भी मौका दिखाया गया। सिर्फ आश्वासन मिलता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव के मुख्य मार्ग को तत्काल ठीक कराया जाए तथा गांव में फैले गंदगी से निजात दिलाई जाए।