जिले में 99 केंद्रों पर होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सत्र 2020 के लिए केंद्रों का निर्धारण की सूची जारी कर दी गई है। जिले में कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
महराजगंज:
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सत्र 2020 के लिए केंद्रों का निर्धारण की सूची जारी कर दी गई है। जिले में कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। चयनित विद्यालयों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व जनपद के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस साल निर्धारित सभी केंद्रों की जांच कराते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विद्यालयों के कक्ष में दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर की व्यवस्था रहे। इसके अलावा नेटवर्क के लिए वाईफाई राउटर की भी व्यवस्था की जानी है। परीक्षा केंद्रों पर विद्युत की व्यवस्था के लिए बिजली कनेक्शन व जनरेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। डीआइओएस ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमानुसार 14 नवंबर तक आपत्ति मिलने पर केंद्रों की पात्रता की जांच कराते हुए अंतरिम सूची जारी की जाएगी।