मार्ग दुर्घटना में बाइक चालक समेत दो गंभीर
कोल्हुई थाना अंतर्गत लोटन तिराहे पर शनिवार की रात आठ बजे सड़क पार कर रहे जानवर से टकरा जाने के कारण बाइक सवार 24 वर्षीय चंद्रजीत व 22 वर्षीय अमजद घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोंनों को घायलों को समीपवर्ती निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महराजगंज : कोल्हुई थाना अंतर्गत लोटन तिराहे पर शनिवार की रात आठ बजे सड़क पार कर रहे जानवर से टकरा जाने के कारण बाइक सवार 24 वर्षीय चंद्रजीत व 22 वर्षीय अमजद घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोंनों को घायलों को समीपवर्ती निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार निचलौल निवासी चंद्रजीत अपने साथी अमजद के साथ कोल्हुई क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। लोटर तिराहे के पास मोटरसाइकिल सड़क पर बैठे जानवर से टकरा गई और दोनों युवक घायल हो गए। उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।