यात्रियों के बीच लोकप्रिय हुआ परिवहन विभाग का मास्क
बिना मास्क के बस में नहीं मिल रहा प्रवेश
महराजगंज: कोरोना संक्रमण को देखते हुए परिवहन विभाग ने एक नई पहल की शुरूआत की गई है। अब बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए नो प्राफिट नो लॉस में मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक सौ से अधिक लोगों ने मास्क खरीदा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कानपुर केंद्रीय कार्यशाला द्वारा काटन का बनाया गया मास्क छह रुपये में दिया जाएगा। जिले के सभी बस स्टेशनों के अलावा बसों में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। जहां यात्री मात्र छह रुपये देकर मास्क प्राप्त कर सकते हैं। एआरएम महेंद्र पांडेय ने बताया कि निगम सुरक्षा के सभी पहलुओं पर ध्यान दे रहे है। रोडवेज डिपो में मास्क उपलब्ध है। छह रुपये में यात्री यह मास्क खरीद सकते हैं। बिना मास्क के किसी भी यात्री को बैठने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इसके लिए डिपो में अलग से काउंटर लगाया गया है। काटन का मास्क काफी लोकप्रिय हो रहा है। दो दिनों में सौ से अधिक यात्रियों ने मास्क खरीदा है। डिपो में हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई।